• Sat. Jun 13th, 2026

    झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला नवजात, ग्रामीण महिला की सतर्कता से बची जान

    Share

    महराजगंज, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बोरे में नवजात शिशु मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    बताया गया कि गांव निवासी संगीता मौर्य ने झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरे के अंदर नवजात शिशु मिला। उन्होंने बिना देर किए बच्चे को बाहर निकाला और तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपनी सुरक्षा में लेकर तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जा रही है और आवश्यक देखभाल की जा रही है।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    ग्रामीणों ने महिला की सतर्कता की सराहना की, जिसकी वजह से नवजात की जान बच सकी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed