• Fri. May 15th, 2026

    मोहम्मद रज़ा खान बने सदभावना क्लब जौनपुर के 30 वें निर्विरोध अध्यक्ष

    BySatyameva Jayate News

    Jan 13, 2025
    Share
                             जौनपुर सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था *सदभावना क्लब जौनपुर के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न!*

    सद्भावना क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में रविवार की शाम नगर के एक प्लाजा में 2025 के अध्यक्ष के चयन हेतु एक चुनाव प्रकिया का आयोजन किया गया।
    सर्वप्रथम विकास अग्रहरी द्वारा ईश वंदना किया गया ! पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू ने संस्था के उद्देश्य व उपलब्धि पर विस्तार से बताया।
    चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में सदन को बताया की तय समय में सिर्फ एक नामांकन मोहम्मद रज़ा खान का प्राप्त हुआ जो पूरी तरह से वैद्य है। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद रज़ा खान को 2025 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
    तत्पश्चात अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह व अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2025 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह विश्वास दिलाया कि आने वाला 2025 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा, नवचयनित अध्यक्ष ने सदन की सहमति से विनीत गुप्ता को सचिव व विवेकानंद मौर्या को कोषाध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी को सह सचिव व चंद्रेश मौर्या को सह कोषाध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा किया, उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर सभी नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया।
    इस अवसर पर श्रीमती आदर्श वर्मा,संतोष अग्रहरी, नागेंद्र यादव, विवेकानंद मौर्या, चंद्रेश मौर्या,ताहिर क़ादरी सोनू, लोकेश जावा, डॉ राशिद खान, धीरज गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी,रविं�

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed