• Tue. Jun 16th, 2026

    विधायक ने चार बच्चों के भविष्य के लिए की आर्थिक सहायता, एफडी कराने की घोषणा

    Share

    जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने एक जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्राम पट्टीदयाल निवासी राहुल निषाद की पत्नी का पिछले माह असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

    सोमवार को बदलापुर स्थित श्री कमलम कार्यालय में विधायक ने राहुल निषाद और उनके परिजनों की मौजूदगी में सहायता राशि प्रदान की। यह राशि राहुल के चारों बच्चों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने के लिए दी गई, ताकि उनकी शिक्षा और भविष्य सुरक्षित रह सके।

    विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। परिजनों ने इस सहायता के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे कठिन समय में बड़ी राहत बताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *