• Thu. Aug 20th, 2026

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा मृतक ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव और सत्यम बिंद के घर पहुंच कर उनके परिजनों से संवाद किया गया तथा संवेदना व्यक्त किया दोनो पीड़ित परिवार को रू 05 लाख की सहायता धनराशि दिया गया

    BySatyameva Jayate News

    Dec 26, 2024
    Share

    जौनपुर

    राज्य मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से दोनो ही घटनाए हृदय को द्रवित करने वाली थी। परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि इस दुख की घडी़ में शासन परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री जी इस घटना से अवगत है, जिसके क्रम में शासन की ओर से रू 05 लाख की सहायता धनराशि स्वीकृत की गयी है जो आज पीड़ित परिजनों को चेक स्वरूप प्रदान की गयी है। उन्होने कहा कि शासन की ओर से मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद की जाएगी। इस दौरान मंत्री द्वारा मृतक अनुराग यादव की बहन जो ताइक्वांडो खिलाडी भी है उन्हे खेल के क्षेत्र में हर सम्भव मदद करने तथा सत्यम बिन्द के परिवारजन को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।
    जिलाधिकारी ने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हे आश्वस्त कराया कि जिन लोगों ने भी अपराध किया है उन पर कार्रवाई की जा रही है, पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर दोषियों के विरूद्व कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। प्रकरण में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *