• Thu. Mar 19th, 2026

    आजमगढ़ : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि यादव के घर दावत पर पहुंचे खेल राज्य मंत्री,मिट्टी से बने बर्तन में खाया बाटी

    BySatyameva Jayate News

    Jun 8, 2023
    Share

    खेल राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव आज़मगढ़ खेल महोत्सव के समापन के बाद बुधवार की रात्रि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बेगपुर खालसा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि यादव पुत्री रिटायर्ड फौजी संजय यादव के घर पहुंचे। उन्हें निजामाबाद के ऐतिहासिक मिट्टी से बने बर्तन में खाना खिलाया गया।

    बाटी भोजन की दावत पर खेल राज्य मंत्री ने कहा कि निधि यादव ने देहात से जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर मेडल जिता है। यह बहुत ही संघर्ष का काम है। निधि यादव ने निजामाबाद की बनी गणेश जी का मिट्टी की मूर्ति देकर खेल राज्य मंत्री को सम्मानित किया। उसके बाद खेल राज्य मंत्री का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर संजय यादव, श्यामधर यादव, राकेश पाठक, राधेश्याम मिश्र, डॉक्टर शाहनवाज खान, विरेन्द्र मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *