• Fri. Jun 5th, 2026

    प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

    Share

    जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में कोर कमेटी एवं जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को गति देने पर जोर दिया।

    बैठक में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मड़ियाहूं विधायक आर.के. पटेल, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनपद के समग्र विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed