• Thu. Mar 19th, 2026

    मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की लगाई लम्बी झड़ी

    BySatyameva Jayate News

    Jul 2, 2023
    Share

    कहीं सड़कों का किया उद्घाटन तो कहीं किया शिलान्यास

    जौनपुर आज खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय गिरीश चंद यादव जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत तीन सड़कों का शिलान्यास किया इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा इन सड़कों के बन जाने से ग्राम वासियों को आने जाने में सुगमता होगी जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया उसमे
    तारगहना पिच रोड से झांसेपुर में सलारपुर पुलिया तक लेपन कार्य।
    ग्राम सभा पोरई खुर्द में रमेश सिंह के खेत से पंचायत भवन होते हुए दुलार चौरसिया के घर व बिंद बस्ती तक इंटरलाकिंग सड़क।
    जौनपुर शाहगंज मार्ग से स्व. नरेन्द्र अस्थाना के घर के पास से होते हुए सम्पर्क मार्ग का लेपन कार्य।
    शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री डॉ रामसूरत बिंद, धर्मेंद्र मिश्रा, राजकिशन पाल , मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रमुख बृजेश यादव, अशोक बिन्द आदि लोग प्रमुख रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *