• Wed. Jul 15th, 2026

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Share

    जौनपुर। भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन के बैनर तले ‘देश बचाओ मोर्चा’ ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (ट्रेड डील) का विरोध करते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने इस प्रस्तावित समझौते को किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यह समझौता भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और देश की आर्थिक संप्रभुता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। संगठन ने इसे किसानों के लिए “डेथ वारंट” बताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूनियन ने केंद्र सरकार से किसानों और आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ट्रेड डील वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर देशभर में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *