• Thu. Mar 19th, 2026

    उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं ऑल इंडिया शिया मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को साउथ अफ्रीका की वेबिक युनिवर्सिटी ने नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की

    BySatyameva Jayate News

    Jun 12, 2023
    Share

    दिल्ली

    गौरतलब है कि हैदर अब्बास चांद वाराणसी जिले के निवासी हैं और जौनपुर जिले से उनका खास रिश्ता रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद मेंहदिउल हसन आब्दी, भाजपा नेता कौसर मेंहदी, शम्सी आजाद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मेराज हैदर, सभासद तहसीन शाहिद, अजादार हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब, आसिम अली, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित अन्य लोगों ने उन्हें इस उपाधि के लिए बधाई दी। इस मौके पर हैदर अब्बास चांद ने कहा कि भाजपा में वे बीते ढाई दशक से नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हुए चले आ रहे हैं। आज जो मान सम्मान व उपाधि उन्हें मिल रही है वोह संगठन की ही देन है। हैदर अब्बास चांद ने कहा कि केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तबसे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। आज साउथ अफ्रीका जैसे देश की युनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर ये बात साबित कर दी कि विश्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *