• Thu. Jul 9th, 2026

    आजमगढ़ में रेस्टोरेंट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

    Share

    नरौली तिरंगा तिराहे के पास सुबह लगी आग से मची अफरा-तफरी, नुकसान का आकलन जारी

    आजमगढ़। शहर के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास गुरुवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी के अनुसार, नरौली तिरंगा चौराहा के पास स्थित ग्रीन टू चिल्ड रेस्टोरेंट में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। रेस्टोरेंट से धुआं और ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

    सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर नियंत्रण पाया। वहीं, सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, यातायात को डायवर्ट कराया और दमकल कर्मियों के साथ राहत कार्य में सहयोग किया।

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की इमारतों तक आग फैलने से रोक लिया गया। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed