• Thu. Jul 9th, 2026

    प्रेम गाढ़ा भंडार अग्निकांड: जांच में विद्युत व फायर सेफ्टी में मिलीं खामियां, संचालक से मांगा गया स्पष्टीकरण

    Share

    जौनपुर। नगर के सिविल लाइन जोगियापुर रोड स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार शोरूम में 27 जून को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय समिति ने जांच में विद्युत व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां उजागर की हैं। रिपोर्ट में विद्युत लाइन में कथित “कटियामारी” और भवन में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम न होने का उल्लेख किया गया है। इसके आधार पर शोरूम संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि, संचालक अमित जी वैश्य ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन को अपना जवाब सौंप दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed