• Tue. Oct 28th, 2025

    मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महापर्व का दर्जा दिया गया है: गिरीश चन्द्र यादव

    BySatyameva Jayate News

    Jan 15, 2024
    Share

    समाज के दबे कुचले, शोषित, गरीब भाइयों के साथ भोजन करने का प्रयास अनुकरणीय हैं : पुष्पराज सिंह

    जौनपुर : सूर्य की उपासना के सबसे बड़े पर्व मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महापर्व का दर्जा दिया गया है। सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता और प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन करने वाले नगर के कार्यकर्ता बंधु निश्चित ही साधुवाद के पात्र हैं। उपरोक्त बातें खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन राजमहल मैरिज लॉन जौनपुर में किया गया।

    भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने कहा कि समाज के सभी दबे कुचले, शोषित, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर उंच नीच जाति-पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने किया है वह समाज के अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय है।

    पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समरस समाज के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं।

    उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री ओमप्रकाश सिंह ने सहभोज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है और इन त्योहारों को मिल-जुल कर मनाने की परंपरा रही है।

    नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य ने सहभोज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की खिचड़ी सहभोज का संदेश बहुत ही व्यापक है और इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है।

    नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ भोजन करने से सामाजिक सद्भाव एवं समरसता में वृद्धि होती है और इस तरह का आयोजन समाज के सभी जाति, पंथ, धर्म और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होती है।

    जौनपुर उत्तरी अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

    भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में हजारों रिक्शा चालक, ठेला चालक श्रमिक बंधु व आते जाते राहगीरों ने सहभागिता की।
    कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया एवं आए हुए अतिथियों का आभार जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी ने प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष द्वय अमित श्रीवास्तव एवं विकास शर्मा ने की।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से लैक्फेड के पूर्व अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील मिश्रा सुरेंद्र सिंघानिया आमोद सिंह श्याम मोहन अग्रवाल सुनील सेठ संतोष त्रिपाठी राजेश श्रीवास्तव आशीष गुप्ता श्री नीरज सिंह अंबुजानंद जी अंजना श्रीवास्तव अंजू पाठक भूपेंद्र सिंह दिनेश सिंह बब्बू जान्हवी श्रीवास्तव शशि मौर्या माधुरी गुप्ता मिलन श्रीवास्तव इन्द्रसेन सिंह घनश्याम यादव मानिकचंद सेठ विनय सिंह सुनीत प्रकाश पंकज श्रीवास्तव ओपी नेता नंदलाल यादव रोहित सिंह सचिन प्रताप सिंह सिपिन सिंह रघुवंशी डॉ कमलेश निषाद सतीश सिंह त्यागी मनीष श्रीवास्तव जयविजय सोनकर इमरान खान विकास पंडा मनीष सोनकर शिव कमल मौर्य शिवम राय बसंत प्रजापति मनोज तिवारी राजेश कनौजिया सारिका सोनी विनीत अग्रवाल अभिषेक श्रीवास्तव रीता पटेल अरविंद गुप्ता दीपक मिश्रा निशाकांत द्विवेदी अंकित गुप्ता रोहित प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed