• Tue. Aug 18th, 2026

    बारिश के पानी से गड्ढे में तब्दील मुख्य मार्ग, राहगीरों के लिए बढ़ा हादसे का खतरा

    Share

    केराकत। तहसील क्षेत्र के थानागद्दी-मोढ़ैला मुख्य मार्ग पर थानागद्दी गांव के तिसियां क्षेत्र में सड़क पर बना बड़ा गड्ढा बारिश के पानी से भर गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। पानी से भरे गड्ढे में वाहन जाने पर संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है।

    क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *