• Wed. Aug 19th, 2026

    कल से नगर मे जादू का होगा शो -जादूगर जे कुमार

    BySatyameva Jayate News

    Dec 21, 2024
    Oplus_131072
    Share

    जादू के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ के होगे कार्यक्रम

    जौनपुर में शनिवार को 3 बजे के आसपास नगर के रुहट्टा स्थित राज कमल में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान बताया गया कि जादूगर जादू के माध्यम से समाज में हो रही है बुराइयों व कुरीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए जादूगर जे कुमार अपने जादुई करिश्मों के साथ जनपद जौनपुर में पहली बार नगर के रुहट्टा स्थित राजकमल टॉकीज में 22 दिसम्बर से शुरू कर रहे है। जादूगर जितेंद्र बाजपेयी ने बताया कि दुनिया से अंधविश्वास एंव सामाजिक कुरीतियों, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा एंव बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त अभियान, जल ही जीवन है, को दूर करने और स्वस्थ मनोरंजन देने के लिए कृत संकल्पित है। उनका सबसे बड़ा सपना है कि जिस भारत देश की प्रचीनतम जादू कला कभी शिखर पर थी फिर से शिखर पर पहुंच जाए और भारत दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर देश बन जाये, कहा जाए तो जादू को प्राम्भिक शिक्षा में शामिल कर देना चाहिए। ताकि जादू की बारीकियों को जानकर बच्चों के मन में बैठा जादू – टोना का भय समाप्त हो जाएगा। जादुई चमत्कार 22 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य द्वारा उदघाटन किया जाएगा,

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *