• Sat. Jul 5th, 2025
Share

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वानर सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में 32 वर्षीय युवक चन्द्रकान्त उपाध्याय जिनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं , के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वानर सेना भी मदद का हाथ बढ़ाया है।इस सम्बन्ध में अजीत सिंह ने अध्यक्ष रमेश दूबे और विवेक तनहा के साथ वानर सेना के खाते से 25000 और अपनी ओर से 2000 कुल 27000 रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सदस्य अपनी ओर से उपाध्याय जी की यथा संभव मदद करें।इस सम्बन्ध में रमेश दूबे और विवेक तनहा मुम्बई जा रहें हैं जो जनपद जौनपुर और आस पास के जनपदों के मुम्बई रह रहे लोगों से मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने समूह के सदस्यों को अनमय अभियान में मदद के लिए आभार जताया।
आपको बताते चलें कि वानर सेना देश – विदेश में मदद मांगे जाने पर लोगों की विभिन्न प्रकार से मदद प्रदान करने का एक डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है।कोरोना काल से ही इस समूह के सदस्यों ने कई क्षेत्रों में लोगों की मदद की है। चन्द्रकान्त की किडनी ट्रांसप्लांट में गांव बामी में अभियान की अगुवाई कर रहे सी आर पी एफ में कार्यरत संजीव सिंह का कहना है कि इस अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में व्यक्तियों एवं संस्थाओं की ओर से करीब एक लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल चुकी है। फोन पे नम्बर 9920187627 पर आर्थिक मदद कर सकते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 525000 और उसके बाद दवा में 300000 रुपए का खर्च प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed