• Wed. Jun 3rd, 2026

    घर से भागने की फिराक में प्रेमी युगल पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

    Jaunpur police
    Share

    मछलीशहर, जौनपुर। घर से भागने की फिराक में निकले एक प्रेमी युगल को हिंदू संगठन के लोगों ने दियावा मंदिर परिसर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों अलग-अलग धर्म से संबंधित बताए जा रहे हैं, जिससे मामला संवेदनशील हो गया है।

    जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव की निवासी हिंदू युवती का बरसठी थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों कई महीनों से छिप-छिपकर मिलते थे। युवती के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

    पुलिस जांच के अनुसार, बुधवार को दोनों दियावा मंदिर परिसर में मिलने पहुंचे थे और आगे की योजना बना रहे थे। इसी दौरान संदेह होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जिसमें मामला अलग-अलग धर्म से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, जहां मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं, इसलिए संबंधित थानों को सूचित किया गया है। परिजनों को भी बुलाया गया है और पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed