• Thu. Mar 19th, 2026

    जौनपुर के रामजी जायसवाल को पत्र विक्रेताओं ने किया सम्मानित

    BySatyameva Jayate News

    Dec 30, 2023
    Share

    जौनपुर
    समाचार पत्र विक्रेता समिति जौनपुर के स्थापना दिवस के बाबत आयोजित सम्मान समारोह में वाराणसी से प्रकाशित दैनिक आज के प्रसार व्यवस्थापक सुरेश सिंह एवं राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को सम्मानित किया गया।
    नगर के मीरपुर में स्थित समिति के भवन पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष राम सहारे मौर्य, महामंत्री अवधेश मौर्य, नरेन्द्र मौर्य सप्पू एवं सुनील मौर्य ने उपरोक्त अतिथियों को अंगवस्त्रम् पहनाकर माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उपस्थित तमाम अतिथियों सहित पत्र विक्रेताओं ने करतल ध्वनि से दोनों का स्वागत किया। इस दौरान आज परिवार की तरफ से उपस्थित लोगों को ठण्ड से बचाव के लिये टोपी एवं नव वर्ष का कलेण्डर दिया गया। इस अवसर पर जौनपुर के ब्यूरो चीफ जय आनन्द, समाजसेवी सरोज श्रीवास्तव, समिति के पूर्व अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति, राम स्वारथ मौर्य, मंगरू राम मौर्य, मो. इलियास, विरेन्द्र मौर्य गप्पू, विजय गुप्ता, विजय शर्मा, राजेश मौर्य, पंकज मौर्य, अश्वनी गुप्ता, मो. रफी, आर्यन साहू, रवि शर्मा, हरिश्चन्द्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, भरत मौर्य, कल्लू मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *