• Sat. Mar 21st, 2026

    जानिए क्यो पुलिस लाइन मे छोडे गये आशू गैस के गोले और क्यो हुई पत्थरबाजी

    BySatyameva Jayate News

    Dec 5, 2024
    Share

    बलवाइयो से निपटने के लिए पुलिस ने क्या क्या किये उपाय

    जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास*

    डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने तथा किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए आज दिनांक 05.12.2024 को पुलिस लाइन जौनपुर के परेड ग्रांउड पर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बलवा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट , फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया। ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले किसी भी परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *