• Sat. Jun 13th, 2026

    सोशल मीडिया रील और विवादों में शामिल 7 लोगों को खेतासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Share


    जौनपुर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। खेतासराय पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रील डालने और संभावित शांति भंग की आशंका के मामले में ग्राम खलौतीपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम सोंगर से दो तथा जमीनी विवाद के मामले में ग्राम नदौली से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed