• Sun. Apr 12th, 2026

    जौनपुर
    जर्जर मकान का एक हिस्सा गिरा 11 हजार का तार टूटा विद्दुत ब्यवस्था हुई ठप

    BySatyameva Jayate News

    Sep 15, 2022
    Share

    नगर के रूहट्टा स्थित भैरव कुटी जो सन् 1942 का मकान निर्माण हुआ है आज रात फिर एक बार मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पडा कल हुई भारी बारिश व बिजली चमकने से यह मकान का हिस्सा गिरा ।संयोग यह था कि जब भी जर्जर मकान गिरा रात्रि मे ।नगर पालिका बालिका इन्टर कालेज रूहट्टा के पास भैरव कुटी के नाम से एक जर्जर मकान है आप को बता दे कि कोरोना काल मे भी.इस का मलबा गिरा तो उसको बैरीकेडिंग की गयी थी ।पर बाद मे हटा दी गयी आज रात्रि मे एक बार फिर यह मकान का एक हिस्सा गिरा जो 11 हजार के तार को तोडता हुआ गिरा इस घटना मे कोई जनहानि नही हुई ।यह अच्छी बात रही घटना की जानकारी होने पर ई ओ नगर पालिका संतोष मिश्रा मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए जेसीबी व नगरपालिका कर्मचारियों को लगा दिया है।अब सवाल यह उठता है कि नगर मे जर्जर मकानो को गिराने की कार्यवाही कब होगी ? वही ई ओ नगरपालिका का कहना है कि आज इस जर्जर मकान को गिरा दिया जायेगा मकान मालिक से बात करने की कोशिश की जा रहीं है।

    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed