• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    निकाय चुनाव 19 जोनल और 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट करायेंगे चुनाव

    नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से हर तरह की तैयारी की जा रही है, इसी क्रम में जोन व सेक्टर भी विभाजित किए गए हैं। जिले में तीन नई नगर पंचायत बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अब 12 नगर निकायों में 19 जोन व 40 सेक्टर बनाए गए हैं, वहीं पूर्व में नौ निकायों में 34 सेक्टर व 16 जोन बनाए गए थे। इसको लेकर अधिकारियों को भी नामित किया गया है। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव को लेकर 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। वर्तमान में जनपद में तीन नगर पंचायतें रामपुर, कचगांव, गौराबादशाहपुर और बढ़ गई हैं, इससे अब कुल 19 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाने की आवश्यकता होगी। पांच से छह वार्ड पर एक सेक्टर बनाया गया है और दो सेक्टर पर एक जोन बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को दी गई है। इनके ऊपर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
    सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के अनुसार तीन नगर निकाय गौराबादशाहपुर, रामपुर व कचगांव नगर पंचायत बढ़ी है। वर्ष 2017 में जहां 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 19 जोनल मजिस्ट्रेट व 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट हो गए हैं। इसके लिए अधिकारी नामित किए गए है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *