• Mon. Apr 13th, 2026
    Share

    *ट्रस्ट के सहयोग से 2 से 15 अक्टूबर तक चलाया जायेगा निःशुल्क विशेष पशु टीकाकरण अभियान । **

    बरसठी
    लंपी बीमारी से पशुपालकों के पशुओं को बचाने के लिए रविवार को क्षेत्र के सोतीपुर गांव से माँ विध्यवासिनी धर्मार्थ चैरिटबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। बरसात के मौसम में देश के हर क्षेत्र में पशुओं में लंपी बीमारी फैल रही है। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय सिंह ने पशुओं के बीमारियों व उसके टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, लंपी रोग होने पर शरीर पर फोड़े जैसे चकत्ते बन जाते है। मवेशी खाना-पानी छोड़ देता है। जानलेवा बीमारी होने के नाते मवेशियों में इस प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पैरावेट टीम द्वारा गांव में अभियान के पहले ही दिन लगभग 150 पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क टीकाकरण किया गया। जो कि 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन इंद्रेश तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश दुबे, बाबा दुबे, शिक्षक अनिल दुबे, पूर्व प्रधान घनश्याम दुबे, प्रधान हरिश्याम पांडेय, प्रधान सर्वेश शुक्ला, प्रधान इंसान अली, राजेश दुबे,अतुल दुबे नन्हे शुक्ल, जेपी मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील दुबे ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed