• Mon. Apr 13th, 2026
    Share

    बापू के सिद्धांतों को आत्मसात की जरूरत: जिलाधिकारी

    गांधी पार्क का सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण
    केसन्स ग्रुप ने कराया सुन्दरीकरण

    बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करके उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। यह बातें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गांधी जयंती पर खरका तिराहे पर स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर बने पार्क के सुंदरीकरण का उद्घाटन करने के बाद मौजूद प्रबुद्ध जनों के बीच कही। पार्क को नगर के केसन्स ग्रुप ने अंगीकृत कर पूर्व विधायक स्व रामकृष्ण उपाध्याय के स्मृति में सुंदरीकरण कराया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चरखा चला कर महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार प्रसार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को और बल देने की जरूरत है।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) रजनीश राय ने बताया कि प्रशासन द्वारा नगर के सभी प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण किये जाने के क्रम में आज गाँधी जयन्ती पर खरका तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुसज्जित पार्क परिसर का सुंदरीकरण करके नगरवासियों को समर्पित किया हैं।
    इस अवसर पर केसन्स समूह के अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय विक्की और विवेक उपाध्याय डंप्पी ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा और अपर जिलाधिकारी रजनीश राय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    प्रारंभ में समूह के अभिभावक त्रिभुवन नाथ उपाध्याय और राकेश उपाध्याय ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम रामप्रकाश सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह एसडीएम सदर सुनील कुमार ईओ सन्तोष मिश्रा अमरावती ग्रुप के रजनीकांत मिश्रा पत्रकार मधुकर तिवारी आनंद मिश्रा सुरेंद्र विक्रम सिंह बाबा धनंजय सिंह शिक्षक नेता शिवेंद्र सिंह रानू सन्तोष मिश्रा सुग्गू अमित शुक्ला डॉ देवव्रत उपाध्याय आशीष उपाध्याय हिमांचल उपाध्याय दीपक उपाध्याय जय पांडेय केशु यादव नीरज श्रीवास्तव सतेन्द्र सिंह जय सिंह संजीव चौबे रोशन मिश्र आदि लोग मौजूद थे।

    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed