• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    राष्ट्रीय सेवा योजना मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डा अब्दुल कादिर खान जी ने सर्व प्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

    प्राचार्य अब्दुल कादिर खा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने समाज और देश के लिए सेवा देते हैं, जिससे समाज में समानता और एकता को बल मिलता है , साथ ही उन्होंने कहा की हम शिक्षा के माध्यम से समाज एवम् देश को नवीन उच्चाइयों तक ले जाने में सक्षम हो सकते हैं,साथ ही अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साह आलम स्लाई ने कहा की देश को मजबूत युवा की जरूरत है,जो राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से उभर कर आ रहे है

    अंत में नोडल अधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह ने आए हुए अतिथियो का धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया, इस बीच हाजी जलाउद्दीन, डा ममता सिंह, कार्यक्रम आधिकारी डा राकेश कुमार बिंद, डा विवेक विक्रम सिंह अनुराग यादव आँचल मौर्या एवम् समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *