• Sun. Oct 26th, 2025

    जौनपुर

    BySatyameva Jayate News

    Jan 23, 2023
    Share

    17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ व चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

    अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार व आम्रपाली का भी दिखा जलवा

    प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा व अशोक प्रसाद अभिषेक के द्वारा प्रस्तुत और ए बी 5 मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुंबई के अथरवा कॉलेज में संपन्न हो गया। विगत 17 सालों से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित हो रहे भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट इस अवार्ड समारोह में जहां 17 वीं लोकसभा में आजमगढ़ से सांसद बने दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं इस समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह, प्रमोद शास्त्री, रजनीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के काम को भी सराहा गया।

    दिनेश लाल यादव निरहुआ को यह अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है। सबों के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू ने इस अवॉर्ड के साथ हैट्रिक लगा दी। अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड और झारखंड इन्टरनेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में भी वे बेस्ट एक्टर चुने गए और उन्हें साल 2020 -21 में आई उनकी फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को 2020 में आई उनकी फिल्म लागल रहा बताशा के लिए दिया गया, तो अपनी वरस्टाइल एक्टर देव सिंह को फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा 2019 में छलिया के लिए प्रमोद शास्त्री को और 2020 -21 में दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवॉर्ड मिला।

    मालूम हो कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में दो साल यानी 2019 और 2020 -21 में आई फिल्मों को शामिल किया गया, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से एक साल इस आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन इस बार जब यह आयोजित किया गया, तब इसमें खूब उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस दौरान एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर सितारों के थिरकते पाँव ने भोजपुरी सिने अवॉर्ड को हसीन और यादगार बना दिया। इन सब के बीच साल 2019 और 2020 -21 की फिल्मों और कलाकारों के साथ अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed