• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    लाईन बाजार पुलिस टीम ने चोरी हुई ट्रक को 72 घंटे के अन्दर किया बरामद

    4 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    कब्जे से चोरी की ट्रक हुई बरामद 16 जनवरी को बालू मंडी से हुई थी चोरी

    आदेश त्यागी के एस एच ओ लाइन बाजार बनते ही चोरीयो का कर रहे बडे बडे खुलासे।

    16/01/23 को चाँदपुर बालू मण्जी से चोरी ट्रक के सम्बन्ध में थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0 33/23 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। अजय साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना लाइन बाजार पुलिस टीम को निर्देशित किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम रसैना तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई चाँदपुर बालू मण्डी से चोरी ट्रक को कुछ व्यक्ति तिवारीपुर तिराहा के पास जगतगंज में कबाङी की दूकान पर बेचने की बात कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर चार व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ की गयी तो विशाल गौतम ने बताया कि दिनांक-16/01/23 को बालू मण्डी से हम लोगों ने खङी ट्रक चोरी कर लिया था। मौके पर खङी ट्रक को देखा गया तो ट्रक पर UP62P7839 का नम्बर प्लेट लगा है। ट्रक का चेचिस नं0 व इंजन नम्बर ई – चालान एप से चेक किया गया तो ट्रक का रजिस्ट्रेशन नं0 UP77AN4901 पाया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना लाइनबाजार में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराकर पुलिस हिरासत में लिया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1.विशाल गौतम उर्फ कल्लू गौतम पुत्र चन्देलाल निवासी ग्राम मदारपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।
    2.शिवम गौतम पुत्र रामअवतार गौतम निवासी ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
    3.हर्ष कश्यप पुत्र सूरज कश्यप निवासी ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
    4.पिण्टू गुप्ता पुत्र सेवालाल गुप्ता ग्राम रामपुर नदी थाना मङियाहूँ जिला जौनपुर।
    पंजीकृत अभियोग-
    1.मु0अ0सं0-33/23 धारा-379, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
    आपराधिक इतिहास-
    1.शिवम गौतम पुत्र रामअवतार गौतम नि0ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
    1.मु0अ0सं0 288/23 धारा 147, 354(क), 420, 465, 468, 471, 504, 506 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण–*
    चोरी की 01 ट्रक – रजिस्ट्रेशन नं0 – UP 77 AN 4901
    गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
    1.निरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
    2.उ0नि0 सुधीर कुमार, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
    3.उ0नि0 गिरीश मिश्रा, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
    4.हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय, हे0का0 अनुप कुमार, हे0का अजीत दुबे, का0 विनोद कुमार, थाना लाइनबाजार जौनपुर।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *