• Thu. Mar 19th, 2026

    वृक्ष मनुष्य की प्राण वायु वृक्षों को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है– डाक्टर विनोद कुमार

    BySatyameva Jayate News

    Jun 6, 2023
    Share

    आशिर्वाद नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल कालेज छितौना जलालपुर जौनपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    इस मौके पर कालेज के डायरेक्टर डा विनोद कुमार
    ने कहा कि गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया।
    डाक्टर अन्जू स्त्री रोग विशेषज्ञ आशीर्वाद हास्पिटल ने कहा कि वेद पुराणों और शास्त्रों में भी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। पुराणों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक पेड़ लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि दस गुणवान पुत्रों से यश की प्राप्ति होती है। कालेज में पढ रहे सभी छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया इस मौके पर अवधेश शुक्ला, मोहम्मद असलम, अशोक कुमार, रविन्द्र, सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *