जौनपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बुकिंग कार्यालय में अत्यधिक गर्मी की समस्या को देखते हुए उन्होंने शीघ्र एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय के विस्तार पर भी बल दिया, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी, आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी सहित रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

