• Thu. Mar 19th, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    देश का 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह टी डी इंटर कॉलेज मे हर्षोल्लाश से मनाया गया

    जौनपुर
    सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री बिंद प्रताप सिंह,,प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया,,तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । विद्यालय के अध्यापक सुभाष चंद्र द्वारा शानदार देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने पर समस्त विद्यार्थी जोश एवं उत्साह से भर गए ।प्रवक्ता जय सिंह द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत किया गया जिस पर मुख्य अतिथि द्वारा खूब प्रशंसा की गई। विद्यालय के पुरातन छात्र अभिषेक मयंक ,हरिओम तिवारी द्वारा देशभक्ति गीत सुनाने पर पूरा मारकंडे हाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा,, प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह जी विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर उन्हें बीच-बीच में पुरस्कृत करते रहे । प्रधानाचार्य डॉक्टर सिंह ने कहा की किसी भी बच्चों के अंदर की बहुमुखी प्रतिभा का असली निखार मंच मिलने पर ही आता है । उन्होंने प्रत्येक बच्चे को हर तरह से सहयोग का आश्वासन प्रदान किया । मुख्य अतिथि प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय का पठन-पाठन ,अनुशासन, पुस्तकालय और पर्यावरण देखकर प्रधानाचार्य एवं पूरे स्टाफ की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे थे । और प्रबंधक सिंह ने कहा कि विद्यालय के चौमुखी विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दूंगा ,,कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन से अध्यक्ष बिन्द प्रताप सिंह ने कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की । सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर घर प्रस्थान कराया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया,,उक्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बीआरपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र सिंह पूर्व वरिष्ठ सहायक विजय बहादुर सिंह, शशि पाल सिंह ,अवनीश कुमार सिंह अध्यापक एटा जनपद, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *