• Sat. Jun 6th, 2026

    छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष ने रखा प्रभावी पक्ष, विकास फंड बढ़ाने का दिया सुझाव

    Share

    लखनऊ/जौनपुर। जौनपुर जिले की मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित परामर्श एवं संवाद बैठक में नगर पंचायत का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। यह बैठक 5 जून को लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश और वाराणसी मंडल के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने नगर पंचायतों की विकास आवश्यकताओं को मजबूती से रखते हुए कहा कि छोटे कस्बों में नगर पंचायतें अधिक क्षेत्रों को कवर करती हैं, लेकिन विकास निधि का अनुपात अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान में नगर पंचायतों को मिलने वाले 20 प्रतिशत हिस्से को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जाए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था हेतु काटी जाने वाली 12.5 प्रतिशत धनराशि को समाप्त कर विद्युत बिल का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किए जाने की मांग रखी।

    उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विवाह घर, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और स्कूल निर्माण हेतु नगर पंचायतों को भूमि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उनके सुझावों को महत्वपूर्ण माना गया।

    इसके अलावा रुकसाना कमाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लखनऊ में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं मड़ियाहू में गौशाला परिसर में विधायक डॉ. आर.के. पटेल की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में 100 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed