• Thu. Mar 19th, 2026

    उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की हुईं महत्वपूर्ण बैठक

    BySatyameva Jayate News

    May 18, 2023
    Share

    आज दिनांक 18-5-2023 को नेहरु इण्टर कालेज कुवरदा में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) शिक्षक हितों के लिए लगातार संघर्षरत् है तथा महीने की पहली तारीख को वेतन दिलाने के लिए अनवरत संघर्षरत् रहता है। संगठन के संघर्ष के बदौलत एनपीएस की कटौती का राज्यांश शिक्षकों के खातों में बहुत जल्द हस्तानान्तरित हो जायेगा। 
    प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह ने सदस्यता पर संतोष जताते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सदस्यता की समीक्षा करते हुए बताया कि 105 विद्यालयों की लगभग 12 सौ सदस्यता प्राप्त हो चुकी है। शत् प्रतिशत सदस्यता कराने के लिए सक्रीय पदाधिकारियों का आह्वाहन किया।
    बैठक में नेहरु इण्टर कालेज के प्रबन्धक डा0 धर्मेन्द्र सिंह प्रोफेसर टी0डी0पी0जी0 कालेज जौनपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसकी सदस्य संख्या होती है और उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) एकमात्र जनपद का संगठन है जिसके पास शत् प्रतिशत विद्यालयों की सदस्यता प्राप्त है।  बैठक का सफल संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। बैठक के उपरान्त नेहरु इण्टर कालेज कुंवरदा के  प्रधानाचार्य डा0 राकेश सिंह द्वारा भव्य सहभोज का आयोजन किया।
    बैठक में दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मो0 अब्बास, हसन सईद, मो0 आजम, शशि प्रकाश मिश्रा, पारस नाथ सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, गुंजन श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *