• Sun. May 17th, 2026

    यदि आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा चुनाव यूपी में उतारेंगे अपने प्रत्याशी: अविमुक्तेश्वरानन्द

    Share

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का सुजानगंज में पहुंचा गोवंश संरक्षण यात्रा
    सुजानगंज, जौनपुर।
    जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज द्वारा गोवंश संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान यात्रा के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह के आवास पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे जहां उन्होंने रात्रि में प्रवास कर शनिवार सुबह पूजन करके पत्रकार वार्ता में बताये कि वर्तमान में भारत सर्वाधिक गोमांस का निर्यात विदेशों में करते हैं। इस दौरान उन्होंने इशारे में कहा कि भाजपा सरकार गोमांस निर्यातकों तथा गोमांस खाने वालो का संरक्षण भी करती हैं। उन्होंने शुक्रवार को धार भोजशाला मामले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर किये। उन्होंने आगे बताया कि यदि सरकार हमारी बातें नहीं मानती और यदि हमें आवश्यकता समझ आती है तो हम आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे जो जनता में सिर्फ गोवंश संरक्षण के नाम पर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों को अपनी गोबिष्ट संरक्षण यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिनेश तिवारी, धीरज उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *