जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के निकट महरूपुर स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अशोक हॉस्पिटल में 22 से 25 मई तक आयोजित चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया। कैंप का शुभारंभ हॉस्पिटल के सीएमडी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अशोक हॉस्पिटल जनपद का पहला ऐसा अस्पताल है, जहां मात्र ₹20 के पंजीकरण शुल्क पर मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क है, जबकि केवल दवा, जांच एवं इम्प्लांट का आवश्यक शुल्क लिया जाता है।
कैंप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. तान्या पाण्डेय एवं डॉ. भव्या सिंह द्वारा गर्भाशय ऑपरेशन, सीजेरियन डिलीवरी, फाइब्रॉइड, ओवरी सिस्ट एवं महिला मूत्र असंयम जैसी समस्याओं का उपचार किया गया।
वहीं जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरुण सिंह द्वारा अपेंडिक्स, हर्निया, पित्त की थैली, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायरॉइड, स्तन गांठ एवं आंतों की सर्जरी संबंधी मरीजों का इलाज किया गया।
हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग में डॉ. आशीष सिंघानिया, डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार सिंह द्वारा फ्रैक्चर, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, स्लिप डिस्क, रीढ़ की हड्डी, लिगामेंट एवं बोन ट्यूमर संबंधी रोगों का उपचार किया गया।
मूत्र रोग विभाग के डॉ. हिमांशु सिंह द्वारा किडनी स्टोन, पेशाब की नली, हाइड्रोसील, प्रोस्टेट एवं मूत्राशय ट्यूमर से संबंधित मरीजों की जांच व सर्जरी की गई। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ए.पी. यादव द्वारा टॉन्सिल, साइनस, कान के पर्दे, नाक की हड्डी, गले एवं आवाज संबंधी बीमारियों का उपचार किया गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि सर्जरी कैंप में पंजीकरण एवं जानकारी के लिए मरीज 7565955001 एवं 7565955002 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


