जौनपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस के मौके पर विमल गैस सर्विस, सुक्खीपुर जौनपुर द्वारा बुधवार को अपने शोरूम परिसर में ग्राहकों के लिए पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राहकों को पौधों का वितरण किया गया साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया, साथ ही सुरक्षा नियमों की उन्हें जानकारी भी दी गई। यह कार्यक्रम विमल गैस सर्विस के प्रोप्राइटर रतन सोनकर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, लालजी सोनकर, अभिषेक गुप्ता, फारिस खान, पतिराम यादव, प्रदीप मौर्या, दिलीप जायसवाल, अरविन्द कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।


