• Mon. Jun 15th, 2026

    मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, मजदूर सभा ने उठाई अधिकारों की आवाज

    Share

    जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा ने लाला बाजार में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की, जबकि राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव मुख्य अतिथि और डॉ. अजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में कई श्रमिकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और अंत में मिष्ठान वितरण भी हुआ। मुख्य अतिथि अमित यादव ने कहा कि 8 घंटे कार्य का कानून मजदूरों के संघर्ष का परिणाम है, लेकिन वर्तमान में 12 घंटे कार्य की व्यवस्था से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

    उन्होंने समाजवादी विचारधारा का उल्लेख करते हुए सभी वर्गों की भागीदारी की बात कही। साथ ही मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई की मांग की गई। कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed