• Sat. Jun 27th, 2026

    घनश्यामपुर में मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव, छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को किया गया याद

    Share

    जौनपुर | बदलापुर

    बदलापुर खंड के घनश्यामपुर मंडल स्थित राम जानकी विद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख अभिषेक ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में हिन्दू समाज को नई आशा और संगठन की शक्ति प्रदान करते हुए हिन्दू साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने राष्ट्रभक्तों की ऐसी सेना तैयार की, जिसने उनके निधन के बाद भी हिन्दवी साम्राज्य के विस्तार और संरक्षण का कार्य जारी रखा।

    उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन को कड़ी चुनौती दी। दक्षिण भारत में हिन्दू शासन की जिस लहर का उन्होंने नेतृत्व किया, उसने मुगल साम्राज्य की नींव को कमजोर कर दिया। शिवाजी महाराज का शासनकाल सामाजिक समरसता, नारी सम्मान, सुशासन और राष्ट्रभक्ति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

    कार्यक्रम में खंड कार्यवाह कपिल देव, खंड सह व्यवस्था प्रमुख अम्बरीश, मंडल प्रमुख संतोष, मुख्य शिक्षक वंश, अजय, धीरज, राम अनुज, राहुल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *