• Tue. Jun 23rd, 2026

    महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना एक पुनीत कार्य – अनीता सिंह

    Share

    अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

    जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः शहर के मध्य टीप टॉप ब्यूटी पार्लर टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर कोतवाली की पहली महिला कोतवाल अनीता सिंह और विशिष्ट अतिथि साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया।
    मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है, इसी कड़ी में बच्चियों और महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे, ऐसे कल्याणकारी योजनाएं जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं। उसका भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके। जिस तरह से आज बच्चियों और महिलाओं को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है। ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, जिसको देखते हुए हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों और महिलाओं के लिए जो जरूरत होगी उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे। बहुत ही अच्छा लगा इस तरह से बच्चियों, महिलाओ और विद्यालय की बच्चियों को इतनी भीषण गर्मी में भी इतनी मेहनत से इस तरह से प्रशिक्षण लेते हुए देखकर भविष्य में हमेशा आत्मनिर्भर बनाने में इनकी एक पहल बहुत कारगर होगी। अनीता सिंह ने महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी और नंबर के बारे में भी जागरूक किया।
    मुख्य अतिथि अनीता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षक सीमा गुप्ता के साथ क्षमा सिंह के द्वारा सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में ट्रेनर में सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मिनू और अनीता मुख्य रूप से रही। प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्रियंका मौर्या, बेस्ट हेयर कट में तनुप्रिया सिंह, हेयर डू में वंदना सोनकर, बेस्ट स्किन में एडवांस साहिबा अफसर रही। कार्यक्रम का आभार महासचिव राधिका सिंह और नीलम मिश्रा ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *