खुटहन (जौनपुर)10 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा मंडल खुटहन के शक्ति केंद्र दौलतपुर कोकना स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ. अमरनाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य, महामंत्री अजय सिंह राजू, रविकांत विश्वकर्मा, मंडल मंत्री उमेश सिंह व ऊषा गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक सत्य प्रकाश तिवारी, सूर्य नारायण शुक्ला, राजेंद्र सिंह और अवनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना के साथ हुआ।

