• Sat. Jun 13th, 2026

    पूविवि कार्य परिषद में तीन शिक्षाविद नामित, शिक्षकों में खुशी

    Share

    जौनपुर। राज्यपाल सचिवालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में तीन शिक्षाविदों को सदस्य नामित किया है। इनकी नियुक्ति दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है।

    नामित सदस्यों में सेवानिवृत्त मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा (प्रतापगढ़) के प्राचार्य प्रो. रणन्जय सिंह तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रो. अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं।

    कार्य परिषद विश्वविद्यालय की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था है, जो प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ विकास योजनाओं और नीतिगत विषयों की निगरानी करती है।

    विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों का मानना है कि अनुभवी शिक्षाविदों के शामिल होने से विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित और प्रो. रणन्जय सिंह को दूसरी बार कार्य परिषद का सदस्य बनाया गया है।

    नामांकन की सूचना मिलने पर शिक्षकों और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उच्च शिक्षा के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed