• Thu. Mar 19th, 2026
    Share
    • 24 अक्टूबर को शहर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा

    जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर काशी प्रांत के नेतृत्व में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में किया गया है। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। 24 अक्टूबर को कलश यात्रा केरारवीर बाबा से शुरू होकर ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए रोडवेज के रास्ते बीआरपी कालेज में जाकर समाप्त होगी। कलश यात्रा के दौरान झांकी भी शामिल रहेगी। काफी संख्या में बहनें कलश यात्रा लेकर चलेंगी। देश के प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु महाराज अपने मुखार बिंदु से श्रीराम कथा कहेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग भाग लें। यह जानकारी जौनपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राम कथा के सह सर्व व्यवस्था प्रमुख डा वेदप्रकाश सिंह ने दी है।
    इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि 500 वर्ष बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। हम लोगों का सौभाग्य है कि इस भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से इच्छा थी कि भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जाय। उन्होंने राम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उनके चरित्र को आत्मसात करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी दुखी नहीं हो सकता है। संयोग अच्छा रहा कि 3 महीने बाद भगवान राम का दर्शन होने से पहले भव्य श्रीराम कथा जौनपुर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपदवासियों को सुनने को मिलेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस श्रीराम कथा में शामिल होकर शांतनु महाराज के विचारों को सुनें और उसको आत्मसात करें। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।आर एस एस काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा सनातन परंपरा की जीवंतता के आज के युग में श्रीराम कथा लाभकारी है। अध्यक्षता सेवा भारती के संयोजक संजय पाण्डेय ने तथा संचालन रविन्द्र कुमार सिंह ने किया।मुख्य रूप से सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना पूर्व प्रमुख संदीप सिंह प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह,सुनील सिंह, गणेश साहू, अरविंद सिंह, नारायण चौरसिया,नीतू सिंह अभिषेक, प्रशांत मिश्रा, डा अंजना सिंह, रागिनी सिंह, प्रीति गुप्ता, उर्वशी सिंह, डा सरला त्रिपाठी, किरण सिंह, सुचिता सिंह सहित सेवाभारती, राष्ट्र सेविका समिति, सहकार भारती, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी, सखी वेलफेयर, अतुल्य वेलफेयर,बनवासी कल्याण आश्रम के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *