• Thu. Mar 19th, 2026

    ग्राम पंचायत अधिकारी व श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष अतुल मिश्रा गोपाल का निधन

    BySatyameva Jayate News

    Dec 11, 2023
    Share

    जौनपुर
    आज लम्बी बीमारी से चलते लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में गोपाल मिश्रा का निधन हो गया। उनके मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नगर को ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासी गोपाल मिश्रा पुत्र स्व0 ब्रहदेव मिश्रा विकास विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर तैनात थे। कुछ माह से उनकी तबियत खराब चल रही थी इलाज के लिए लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर आज शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गयी।
    गोपाल मिश्रा छात्र जीवन से ही मिलनसार थे जिसके कारण उन्होने बीआरपी इण्टर कालेज के अध्यक्ष चुने गये थे, क्रिकेट के अव्वल दर्जे के खिलाड़ी रहे। स्व0 मिश्रा श्री दुर्गा महासमिति के अध्यक्ष रहे है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *