• Sat. Aug 15th, 2026

    सुमित सिंह हत्याकांड का चौथा नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

    Share

    जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में 22 जून को हुए सुमित सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चौथे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मई गांव निवासी सतेन्द्र बिंद उर्फ डोडे के रूप में हुई है।

    थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बंधवारे बीर मई मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की प्रक्रिया अपनाई गई।

    पुलिस के अनुसार, 22 जून को मई गांव में हुए विवाद के दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी सुमित सिंह की कथित रूप से बल्ली से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई जारी है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में नामजद आरोपी शिवम गौतम और शनि गौतम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी मनोज गौतम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *