• Thu. Mar 19th, 2026

    उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गयाशासन के निर्देश के क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

    BySatyameva Jayate News

    Jan 24, 2024
    Share

    जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    जिलाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, उद्यान विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा हलवा लड्डू को चखा गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि मिड डे मील में इस तरह के पौष्टिक व्यंजनों को जरूर सम्मिलित किया जाए।
    स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा धूपबत्ती खरीदी गई और समूह की बहनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की गई और अन्य लोगों को इससे प्रोत्साहित होने एवम आत्मनिर्भर होने के लिए कहा गया।
    कृषि विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों व आमजन को विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित भी किया जाए।
    उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा एवं उसके समृद्ध विरासत से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा गया और मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *