जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि मुलाकात किस विषय को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक जानकार इसे प्रदेश की मौजूदा राजनीति और जौनपुर के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद समर्थकों और आम लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल दोनों नेताओं की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।


