• Sat. Aug 1st, 2026

    परियत बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

    Share

    बरसठी | स्थानीय क्षेत्र के परियत बाजार में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने एक मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया, जबकि बिक्री के लिए ले जाए जा रहे खोवा का नमूना लेकर जांच के लिए संग्रहित किया।
    खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं निर्धारित मानकों की जांच की। इसी दौरान वाहन से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे खोवा की सैंपलिंग की गई। जांच के दौरान खोवा लेकर जा रहे विक्रेता के पास आवश्यक खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया।उन्होंने बताया कि यह विभाग का नियमित जांच अभियान है। संग्रहित नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी खामी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों को शुद्ध एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। इधर छापेमारी की सूचना बाजार में फैलते ही कई दुकानदारों ने एहतियातन अपने दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए जबकि कुछ दुकानदार दुकान की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *