• Fri. Aug 7th, 2026

    पंखे की करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Share

    जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पताहना गांव में गुरुवार को पंखे की करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बताया।

    मृत बच्ची की पहचान सुरेंद्र गौतम की पांच वर्षीय पुत्री सान्वी गौतम के रूप में हुई। बताया गया कि वह घर में पंखे की करंट की चपेट में आ गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सान्वी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और पढ़ाई में होनहार बताई जाती थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *