• Sat. Jun 13th, 2026

    गैस रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार दोपहर रसोई गैस रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार करीब एक बजे बिजेंद्र यादव (38), उनकी पत्नी अनीता यादव (35), पुत्री कृतिका (14), वर्तिका (11) और पुत्र श्रेयांस (8) घर में मौजूद थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदला जा रहा था। माचिस जलाते ही रिसाव हो रही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं।

    आग की चपेट में आने से परिवार के सभी पांच सदस्य झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है।

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed