• Wed. May 13th, 2026

    निष्प्रयोज्य पडे कोल्ड स्टोर मे लगी आग नौ घंटे तक फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कडी मेहनत से बुझाई आग

    BySatyameva Jayate News

    Jul 12, 2025
    Oplus_16777216
    Share

    जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर मड़ियाहूं रोड निकट बालू मंडी थाना लाइन बाजार अंतर्गत विश्वनाथ सेठ कोल्ड स्टोरेज एंड इंडस्ट्रीज (निष्प्रयोज्य) में आग लग गयी इसकी सूचना लोगो ने अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी को दी नागेंद्र द्विवेदी ने तत्काल स्वयं दो फायर टैंकर को साथ लेकर फायर स्टेशन चौकिया से घटनास्थल पर पहुंच गये देखा कि आग निष्प्रयोज्य घोषित कोल्डस्टोरेज में तीव्र गति से जल रही थी तत्काल एफएसओ के निर्देशन में एफएस चौकियां यूनिट द्वारा आग को दो तरफ से घेर कर बुझाना प्रारम्भ किया गया तथा फायर टैंकर का पानी खत्म होने पर एक अतिरिक्त टैंकर फायर स्टेशन से और मंगाया गया तथा टैंकर का पानी खत्म होने पर संस्थान के समर्सिबल पम्प व पास स्थित प्राइवेट संस्थानों में स्थित हाइड्रेंटो से पानी भरकर लाकर लगभग नौ घंटे से दो टैंकर की सहायता से आग बुझाने का कार्य किया गया
    उक्त संस्थान/कोल्डस्टोरेज में कई दिनों से डिमालिस का कार्य लापरवाही तरीके से किया जा रहा है जिससे आग लग जा रही है। पूर्व में भी दिनांक 10/07/25 को भी कोल्डस्टोरेज में गैस कटर से कटिंग करते समय लकड़ी व धान की भूसी में आग लग गई थी जिसे फायर स्टेशन चौकियां द्वारा कड़ी मेहनत करके बुझाया गया था। उक्त संस्थान के मालिक अजीत सेठ तथा ठेकेदार सुरेश गुप्ता व कमलेश यादव मोबाइल द्वारा डिमालिस का कार्य किया जा रहा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *