BreakingNews
Jaunpur News
Live TV
अपराध
उत्तर प्रदेश
एक्सक्लूसिव
क्लब
खेल जगत
देश
पुलिस प्रशासन
प्रतिभाएं
मनोरंजन
राजनीति
विदेश
वीडियो खबरें
शिक्षा जगत
समाजसेवी
सुख-दुःख
स्वास्थ्य
जौनपुर
दिनांक 02/11/24 को समय -3:20 बजे रात्रि में फायर कंट्रोल रूम फायर स्टेशन चौकिया पर सौरभ राय ने स्वयं आकर बताया कि पचहटिया सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने चेतना प्रिंटिंग प्रेस के बेसमेंट में आग लगी हुई है तत्काल एफएसओ जौनपुर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में एक फायर टेंडर मय यूनिट प्रस्थान हुई तथा मौके पर पहुंचकर देखा तो आग बेसमेंट में स्थित चेतना प्रेस ऑफसेट एण्ड फ्लैक्स फर्म जय मां शारदा एण्ड कम्पनी रामबाग पचहटिया में लगी थी और पूरी तरह से धुआं भरा था बेसमेंट में उचित वेंटीलेशन कराते हुए आग बुझाना प्रारंभ किया गया तथा एक फायर कर्मी को बीए सेट धारण कराकर आग के वास्तविक स्रोत को चिन्हित कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया मौके पर उक्त फॉर्म के स्वामी एवं कोबरा 8ए मौजूद थे आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।





