• Thu. Mar 19th, 2026

    खेतासराय मे दोहरे हत्याकांड मे मारे गए बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख ( दस लाख ) रूपये कि आर्थिक मदद खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा दिया गया।

    BySatyameva Jayate News

    Jan 23, 2024
    Share

    जौनपुर

    28 नवंबर को खेतासराय मे फूलचंद्र प्रजापति के दोनों बच्चों कि हत्या कर दी गयी थी खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी फूलचंद प्रजापति के घर जाकर शोक सवेदना व्यक्त किया और राज्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से परिजनों को एक लाख रुपया कि आर्थिक मदत भी कि थी

    राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने परिजनों को सरकार कि तरफ से हर सम्भव मदत दिलाने का वादा भी किया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदत कराने का भरोसा दिलाया था।
    राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने खेतासराय में दोहरी हत्या में मारे गए प्रजापति भाइयो व परिजनों कि आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी जिस पर यशस्वी मुख्यमंत्री योंगी आदित्यनाथ महाराज जी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त करते हुए 1000000 ( दस लाख ) रूपये कि आर्थिक मदत पीड़ित परिवार के लिए दिया।
    आज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का 10 लाख ( दस लाख ) रूपये कि स्वीकृति प्रमाण पत्र पीड़ित पिता फूल चन्द्र प्रजापति को दिया और परिवार को सरकार कि सभी योजनाओं का लाभ दिलाने व हर सम्भव मदत करने का भरोसा भी दिलाया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *